दीपक प्रकाश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अजय राय ने दी बधाई

कहा, जमीनी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दिए जाने से संगठन होगा सशक्त

Feb 25, 2020 - 11:10
 0  15
दीपक प्रकाश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अजय राय ने दी बधाई

रांची : दीपक प्रकाश को झारखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट अजय राय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि एक जमीनी कार्यकर्ता को यह जिम्मेवारी मिलने से पूरे राज्य के अंदर भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे आने वाले समय में संगठन को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही एक कुशल नेतृत्वकर्ता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि श्री प्रकाश का नेतृत्व संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में एकजुट होकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों को मजबूत करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0