दिल्ली से रिक्शा चलाकर अपने परिवार के साथ बेगूसराय जा रहे मजदूरों ने सुनाई अपनी आपबीती….
बख्तियारपुर से उपेंद्र सिंह की रिपोर्ट
बख्तियारपुर: कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के बाद पूरे देश मे लॉक डाउन से रोजगार बंद होने के बाद भुखमरी के कगार पर पहुंचे मजदूर अपनी गांवों की ओर लौट रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली से रिक्शा चलाकर अपने परिवार के साथ बेगूसराय जा रहे मजदूरों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वे सभी दिल्ली में एक बर्तन फैक्टरी में देहारी पर काम करते हैं। लॉक डाउन के बाद फैक्टरी बंद से हमलोगों को खाने के लाले पर गए। इसके बाद हमलोगों ने अपने गाँव लौटने का निर्णय लिया और विगत 25 मार्च की रात्रि में ही सपरिवार दिल्ली से बेगूसराय के लिए रिक्शा चलाकर ही चल दिये। इस दौरान रास्ते मे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बीच रास्ते मे up सरकार द्वारा जहाँ तहाँ खाने पीने का सहयोग मिला। बिहार में सरकार द्वारा कहीं किसी प्रकार की सहायता नही मिली। फिलहाल हमलोग अपने गाँव पहुंचने से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर हैं रात तक घर पहुंच जाएंगे और अब गांव में ही मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर जीवन यापन करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
