तीरंदाज दीपिका कुमारी के माता-पिता को भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने किया सम्मानित

Jul 7, 2021 - 15:59
 0  6
तीरंदाज दीपिका कुमारी के माता-पिता को भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने किया सम्मानित

रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने तीरंदाज दीपिका कुमारी के माता-पिता को उनके आवास (चट्टी,रातू) पर जाकर सम्मानित किया। मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि तीरंदाज दीपिका कुमारी ने विश्वस्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप में जीत का परचम लहराकर झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। धन्य हैं उनके जन्मदाता माता-पिता, जिनके कुशल मार्गदर्शन में दीपिका पली-बढ़ी और यह मुकाम हासिल करने में सफल हो सकी।
मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष धमेंन्द्र तिवारी ने दीपिका के पिता शिव शंकर महतो और माता गीता देवी को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। उन्होंने दीपिका के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
श्री तिवारी ने कहा कि विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 55 देशों ने भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में तीन गोल्ड मेडल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि झारखंड के लिए भी गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार को खिलाड़ियों को समुचित सम्मान और प्रोत्साहित करने की दिशा में ठोस पहल करने की आवश्यकता है। ताकि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े और उनकी प्रतिभा में और अधिक निखार आ सके। इस मौके पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय महासचिव आशीष शीतल मुंडा, मोर्चा के रांची महानगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0