तीन लाख अमेरिकी डॉलर के साथ गया एयरपोर्ट से म्यांमार की 5 महिला गिरफ्तार,पूछताछ जारी

Jan 20, 2020 - 11:21
 0  11
तीन लाख अमेरिकी डॉलर के साथ गया एयरपोर्ट से म्यांमार की 5 महिला गिरफ्तार,पूछताछ जारी

गया : गया एयरपोर्ट से म्यांमार की पांच महिलाओं को सीआईएसएफ ने गिरफ्तार किया। अधिकारिओं द्वारा पूछताछ में पता चला है कि सभी महिलाएं हवाला रैकेट से जुड़ी थी। महिलाओं के पास से तीन लाख अमेरिकी डॉलर जब्त किया गया है। गया एयरपोर्ट पर पहली बार भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा जब्त हुई हैं। रविवार शाम गया एयरपोर्ट से म्यांमार इंटरनेशनल फ्लाइट संख्या 8एम 601/602 से महिलाएं यंगून जाने वाली थी। लगेज चेक-इन के एक्स-रे के दौरान शक के आधार पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लगेज खुलवाया जिसमें चार पैकेट में रखे तीन लाख अमेरिकी डालर जब्त की गई। भारतीय मुद्रा में यह राशि दो करोड़ 36 लाख रुपए है।

पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट आने के दौरान होटल में एक महिला ने वह पैकेट दिया था। उसे यंगून में किसी महिला को देना था। फिलहाल पुलिस महिलाओं को हिरासत में लेकर और पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की भी आशंका जता रही है कि पांचों महिलाएं कूरियर का भी काम करती हैं। इन महिलाओं के पकड़े जाने से विदेशी करेंसी के रैकेट या हवाला की भी संभावना जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0