तीन दिवसीय कोल इंडिया मेडिकल कान्फ्रेंस “सिमेकाॅन 2020″का शुभारंभ 7 फरवरी को।

कोल इंडिया की सभी इकाइयों के लगभग 200 चिकित्सक करेंगे शिरकत

Feb 5, 2020 - 14:25
 0  11
तीन दिवसीय कोल इंडिया मेडिकल कान्फ्रेंस “सिमेकाॅन 2020″का शुभारंभ 7 फरवरी को।

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड और आईआईसीएम के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय कोल मेडिकल कांफ्रेंस सिमेकाॅन-2020 का शुभारंभ 7 फरवरी को होगा। इस सम्मेलन में कोल इंडिया लिमिटेड की सभी इकाइयों के अस्पतालों के लगभग 200 चिकित्सक भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह करेंगे। इस संबंध में बुधवार को सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के चीफ ऑफ मेडिकल सर्विसेज डॉ. सीपी धाम ने बताया कि 7 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले इस सम्मेलन में विशेष रुप से चिकित्सा जगत की जानी मानी हस्ती और पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर डॉ. दिगंबर बेहरा सहित कई ख्याति प्राप्त चिकित्सक अपने अनुभवों को साझा करेंगे। इससे कोल इंडिया लिमिटेड के चिकित्सक लाभान्वित होंगे। मुख्य रूप से इस सम्मेलन में डॉक्टर गोविंद मखारिया, डॉक्टर अमित लथवाल, डॉक्टर राजेश मल्होत्रा, डॉ. अमिताभ राय, डॉक्टर रोहित नायक, डॉक्टर सचिन मारदा सहित कई ख्याति प्राप्त चिकित्सक अपने व्याख्यान देंगे। श्री धाम ने बताया कि इस सम्मेलन में 18 गेस्ट स्पीकर अपना प्रेजेन्टेशन देंगे। सम्मेलन का शुभारंभ 7 फरवरी को सुबह 9 बजे आईआईसीएम के सभागार में होगा। इसके पूर्व 6 फरवरी को सीसीएल के गांधीनगर अस्पताल के सभागार में साइंटिफिक प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जिसमें ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश विश्वकर्मा नाक, कान और गला रोग के संबंध में व्याख्यान देंगे। प्रेस वार्ता में सीसीएल के सीएमएस डॉ. सीपी धाम, डाॅ. डीकेएस चौहान, डॉ. वीके सिंह, डॉ. रत्नेश जैन, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. उमा कुमारी, डॉ. एसपी रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0