तब्लीगी जमात से बिहार आए 35 विदेशियों को पुलिस ने ढूंढा, 22 की तलाश जारी

Apr 3, 2020 - 13:39
 0  14
तब्लीगी जमात से बिहार आए 35 विदेशियों को पुलिस ने ढूंढा, 22 की तलाश जारी

पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया की दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल होकर बिहार आए लोगों की तलाश जारी है। मरकज से 86 बिहारियों के साथ 57 विदेशी भी बिहार आए थे। राज्य सरकार ने बुधवार को विदेशी लोगों की तलाश का जिम्मा आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को दिया था। शुक्रवार तक पुलिस को 57 में से 35 विदेशियों का पता चला। पुलिस को 22 विदेशी लोगों के बारे में पता नहीं चला है।

डीजीपी ने बताया कि 22 विदेशी या तो बिहार आए ही नहीं या फिर बिहार आए, लेकिन बाहर चले गए। जिन 35 विदेशियों का पता चला है उनमें से 10 इस वक्त बिहार में हैं। 9 लोग अररिया और एक समस्तीपुर में है। सभी का सैंपल लिया गया और उन्हें क्वारैंटाइन में रखा गया है। बांग्लादेश के दो नागरिक दिल्ली से बिहार आए थे। एक इस समय देवघर में है और दूसरे को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में क्वारैंटाइन में रखा गया है। इसी तरह समस्तीपुर में नेपाल के 8 लोगों को क्वारैंटाइन में रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0