डॉक्टर्स डे के अवसर पर एनएसयूआई ने आइएमए अध्यक्ष डाॅ.शंभू प्रसाद सिंह को किया पौधा भेंट

Jul 1, 2021 - 16:25
 0  6
डॉक्टर्स डे के अवसर पर एनएसयूआई ने आइएमए अध्यक्ष डाॅ.शंभू प्रसाद सिंह को किया पौधा भेंट

रांची। राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश सह संयोजक (सोशल मीडिया) मो.हुसैन अंसारी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रांची शाखा के अध्यक्ष डॉ. शंभू प्रसाद सिंह को पौधा भेंटकर डॉक्टर्स डे की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मौके पर छात्र नेता हुसैन अंसारी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सकों ने मानव सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की है। जीवन बचाने में अमूल्य योगदान दिया। यह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने चिकित्सा सेवा के प्रति चिकित्सकों की प्रतिबद्धता और उनके जज्बे को सलाम किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0