डीलर के खिलाफ जिला परिषद ने लगाया धांधली का आरोप

देवघर डीसी ने प्रखंड स्तर पर टीम गठित कर निगरानी एवं सतकर्ता समिति को दिया जाँच का आदेश-सूत्र

Apr 15, 2020 - 10:39
 0  10
डीलर के खिलाफ जिला परिषद ने लगाया धांधली का आरोप

देवघर : जिला परिषद सदस्य महेन्द्र यादव ने उपायुक्त देवघर को जन वितरण प्रणाली दुकान बाघमारी के डीलर रामचन्द्र राय (ला0 नं0 188/89) के खिलाफ निष्पक्ष जाँच कराने के सम्बन्ध में आवेदन दिया है। जिला परिषद् ने बताया की वीपुर प्रखंड के बाघमारी पंचायत के जन वितरण दुकान रामचन्द्र राय के द्वारा राशनकार्ड धारकों को कम अनाज देने की शिकायत प्राप्त हआ था। इस सम्बन्ध में जिला परिषद द्वारा कई बार जाँच में डीलर को दोषी पाया, लेकिन डीलर अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। आपदा की घड़ी में डीलरों की मनमानी एवं लाभुकों को जन वितरण द्वारा कम अनाज दिया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। आपको बता दे कि पूर्व में भी इस डीलर के खिलाफ विभाग को शिकायत किया गया है। डीलर के खिलाफ बाघमारी पंचायत के मुखिया ने भी कई बार डीलर को दोषी पाया लेकिन डीलर ने ही मुखिया के विरुद्ध रंगदारी मांगने का आरोप लगा दिया। जो बेबुनियाद है।

झारखंड:बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष से ...

सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार देवघर उपायुक्त ने उक्त मामले की जाँच हेतु प्रखंड स्तर पर टीम गठित कर निगरानी एवं सतकर्ता समिति को जाँच का निर्देशित किया गया है। विदित हो कि गबन का मामला गाँव – प्राणडीह का है। उक्त गाँव में जाँच न कर जन वितरण दुकान तथा उनके आस-पास जन वितरण प्रणाली के चहेते लामुको से जांच टीम के द्वारा पुछताछ कर गलत प्रतिवेदन तैयार कर समर्पित किया गया है । जबकि ग्रामीणों द्वारा यह शिकायत किया जा रहा है कि राशन धारको को तीन माह के अनाज की जगह दो माह का ही अनाज दिया गया हैं। लेकिन राशन कार्ड में तीन माह का हस्ताक्षर तथा निशान लगवाया गया है। जो बिल्कुल गलत हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0