डीआईजी राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान में बांटे गए मास्क
चाईबासा:कोल्हान के डीआईजी राजीव रंजन सिंह के नेतृत्व में आज चाईबासा में वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु गाइडलाइन का अनुपालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग ,स्वच्छता अपनाने और सफाई पर भी ध्यान देने को कहा गया। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ,सदर थाना प्रभारी निरंजन तिवारी एवं महिला थाना प्रभारी मीनू कुमारी भी उपस्थित थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
