ठेले पर लाश रखकर ठिकाने लगाने जा रहा था युवक, स्थानीयों ने पकड़ा,मौके पर पहुंची पुलिस

Apr 30, 2020 - 13:11
 0  12
ठेले पर लाश रखकर ठिकाने लगाने जा रहा था युवक, स्थानीयों ने पकड़ा,मौके पर पहुंची पुलिस

देवघर : शहर के सदर अस्पताल के पीछे बटखरा मिल के समीप एक ठेले पर लदे एक युवक का लाश नगर पुलिस ने बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ठेला चालक एक युवक की लाश को ठेले पर लादकर कहीं फेकने के उद्देश्य से जा रहा था। तभी स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और पुलिस को सुचना दे दी।

सूचना पर नगर थाना प्रभारी दल बल के साथ सदर अस्पताल के पीछे पहुंचे, जहां पहले से ही स्थानीय लोग ठेला चालक सहित लाश को घेरे हुए खड़ा था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर तथा ठेला चालक को हिरासत में ले लिया तथा पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह लाश को ठिकाने लगाने ले जा रहा था तभी लोगों ने उसे घेर लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की पूछताछ जारी है। इधर पुलिस शव को अंतः परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0