झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो लिखित पुस्तक ‘विचारों के ग्यारह अध्याय’ का लोकार्पण

आम जनमानस के लिए प्रेरणादायक साबित होगी यह पुस्तक : हेमंत सोरेन

Mar 23, 2022 - 12:07
 0  13
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो लिखित पुस्तक ‘विचारों के ग्यारह अध्याय’ का लोकार्पण

रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो लिखित पुस्तक ‘विचारों के ग्यारह अध्याय’ का लोकार्पण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बुधवार को विधानसभा के सभागार में किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि यह पुस्तक आम जनमानस के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी। इस पुस्तक में संसदीय परंपराओं से संबंधित विभिन्न प्रसंग उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय है। इसमें पर्यावरण संरक्षण से संबंधित संदेश भी समाहित है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां गुलदस्ता देकर अतिथियों का स्वागत करने की परिपाटी चली आ रही है। यह परिपाटी समाप्त कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए लोगों को अब अपने अतिथियों और गणमान्य का स्वागत पौधा भेंटकर करना चाहिए।
लोकार्पण समारोह में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का यह प्रयास सराहनीय है। लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में यह पुस्तक काफी सहायक साबित होगा।
इस अवसर पर प्रभात प्रकाशन के पीयूष कुमार सहित झारखंड सरकार के मंत्रीगण, विधायकगण, विधानसभा सचिवालय के पदाधिकारी एवं कर्मचारी, मीडिया के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
लोकार्पण समारोह में धन्यवाद ज्ञापन विधानसभा के सचिव सैयद जावेद हैदर ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0