झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का विस्तार, सात मंत्रियों ने ली शपथ
रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का आज विस्तार हुआ। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सात मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इनमें पांच झारखंड मुक्ति मोर्चा और दो कांग्रेस के विधायक शामिल है।
राज्यपाल ने राजभवन स्थित बिरसा मंडप में सातों विधायकों को मंत्री के रूप में शपथ दिलायी। झामुमो के चंपई सोरेन,हाजी हुसैन अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, जगरनाथ महतो और जोबा माझी, कांग्रेस के बादल पत्रलेख और बन्ना गुप्ता ने शपथ लिया। सबसे पहले मंत्री पद और गोपीनीयता की शपथ चंपई सोरेन ने लिया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत गठबंधन में शामिल कई विधायक, नेता, कार्यकर्ता और वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0