झारखंड- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ट्विटर पर लोगों से जुड़े, 18 दिन में 16 समस्याओं का किया समाधान

*लोग अपनी समस्याओं की जानकारी हेमंत सोरेन को सीएम के ऑफिसियल ट्विटर एकाउंट पर दे रहे है. *सोशल साइट्स पर सक्रिय रहने के साथ मीडिया रिपोर्ट को भी संज्ञान में ले रहे है मुख्यमंत्री

झारखंड- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ट्विटर पर लोगों से जुड़े, 18 दिन में 16 समस्याओं का किया समाधान

रांची : झारखंड में नई सरकार बने 18 दिन पूरे हो चुके हैं। इतने दिनों में मुख्यमंत्री ने लोगों के करीब 16 समस्याओं का समाधान केवल अपने सोशल साइट के माध्यम से ही कर दिया। लाेगों से सीधे जुड़े रहने के के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीटर का सहारा लिया। लोग अपनी समस्याओं को लेकर सीएम के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर जानकारी दे रहे हैं और मुख्यमंत्री तत्काल इसे संज्ञान में लेकर संबंधित डीसी के ऑफिशियल ट्वीटर पर भेज देते हैं। संबंधित डीसी भी ट्वीट कर समस्या का समाधान होते ही इसकी जानकारी मुख्यमत्री को देते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स पर भी संज्ञान ले रहे हैं सीएम
लोग सीएम के इस सोशल साइट को काफी पंसद कर रहे हैं और मुख्यमंत्री से सीधे जुड़ने का एक अच्छा माध्यम मान रहे हैं। जमशेदपुर में गरीबी के कारण बच्चा बेचने का मामला, धनबाद में होमगार्ड जवान द्वारा तस्करों से वसूली या फिर अस्पताल में भर्ती बच्चे को भात परोसने का मामला हो, सीएम ने एक ट्वीट के माध्यम से इस पर कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ट्वीटर पर आने वाली शिकायतों पर ही नहीं बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स पर भी संज्ञान ले रहे हैं।

सोशल साइट्स टीम में विदेशी यूनिवर्सिटी से पास आउट छात्र भी
हेमंत सोरन ने मुख्यमंत्री बनने के बाद ही यह बात कही थी कि एक ऐसा माध्यम जरूर रखेंगे, जिससे वो आम जनता से सीधे जुड़ सके। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम का यह पहला कदम लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, हेमंत सोरेन ने 3 जनवरी को अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर यह लिखते हुए एक पोस्ट डाला था कि @jharkhandCMO मुख्यमंत्री कार्यालय, झारखंड का अधिकारिक हैंडल है। आप मुझसे इस हैंडल के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं। इसके बाद से लोग उनके ट्वीटर अकाउंट पर अपनी समस्याओं को शेयर कर रहे हैं। सीएम के सोशल साइट्स टीम में 5 लोगों का ग्रुप है। जो चुनाव के पहले से एक्टिव है। पहले इनकी संख्या करीब 15 हुआ करती थी। इस ग्रुप में हावर्ड, ससेक्स और अक्सफोर्ड जैसी विदेशी यूनीवर्सिटी से पासआउट छात्र भी जुड़े हुए हैं। टीम के एक सदस्य ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वंय ट्वीट को देखते रहते हैं और फिर इस पर एक्शन लेते हैं। इनमें से कुछ झारखंड के भी रहने वाले हैं। हमारी कोशिश है कि पब्लिक हमसे जुड़े रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0