झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच ने विधायक दीपिका पांडेय सिंह के प्रति जताया आभार

Jun 10, 2021 - 18:01
 0  4
झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच ने विधायक दीपिका पांडेय सिंह के प्रति जताया आभार

रांची। झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव व प्रवक्ता रामकुमार यादव ने गुरुवार को महागामा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात किया।
मुलाकात के दौरान झारखंड में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने के मांग को विगत दिनों विधानसभा सत्र में उठाने के लिए उनके प्रति मंच की ओर से आभार जताया गया।
मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने विधायक दीपिका पांडेय सिंह को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह उत्तराखंड के प्रभारी नियुक्त होने पर भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी !
उपरोक्त जानकारी झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के प्रवक्ता डॉ. मुजफ्फर हुसैन ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0