जेसीआई-उड़ान-ने-रानी-सती-व

हर्षोल्लास के साथ मनाई ऊंची उड़ान की प्रथम वर्षगांठ

Jan 30, 2020 - 14:42
 0  9
जेसीआई-उड़ान-ने-रानी-सती-व
  • रांची : सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने रानी सती विद्यालय में बच्चों के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही ऊंची उड़ान की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर खेलकूद वह अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों और शिक्षकों के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। मौके पर विद्यालय के बच्चों के बीच केक और गिफ्ट बांटे गये। तर्क-वितर्क खेल में बच्चों ने जम कर हिस्सा लिया और खूब उपहार भी जीते।
    संस्था की ओर से मनीषा,नेहा रीतू और बरखा गाड़ोदिया, रिंकी मोदी,मनीषा मोदी, रिंकू किला, अंजली, मीना अग्रवाल,रजनी सर्राफ,पी पी अर्चना मुरारका और आ इ पी पी आभा भंडारी सहित अन्य मौजूद थे। यह जानकारी जेसीआई रांची उड़ान की मीडिया प्रभारी पूजा केसरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0