जेसीआई उड़ान ने महिलाओं को किया सम्मानित

Mar 7, 2020 - 17:47
 0  14
जेसीआई उड़ान ने महिलाओं को किया सम्मानित

रांची : सामाजिक संस्था जेसीआई रांची उड़ान ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए महिलाओं को सम्मानित किया। जेसीआई उड़ान की अध्यक्ष राखी गंगवाल जैन और सचिव विनीता जैन के सौजन्य से होटल पिनाकल में महिला दिवस के अवसर पर महिला सप्ताह “शामिलाना”का आयोजन किया। जिसमें महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रहीं समाज की पांच प्रतिष्ठित महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में सफ़ायर इंटरनैशनल स्कूल की डायरेक्टर मोहिता जी,समाज सेवी इंदिरा सिंह,कृषि क्षेत्र की नेहा सिंह,उद्यमी व व्यवसायी अर्चना मुरारका ,खेलकूद के क्षेत्र में डॉली केजरीवाल शामिल हैं। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बी टू बी मिट कार्यक्रम के माध्यम से प्रेरित किया गया।कार्यक्रम की कोर्डिनेटर राखी खिरवाल और कीर्ति बुधिया ने महिलाओं को स्वाबलंबन के बारे में जानकारी दी। मौके पर कार्यक्रम की समन्वयक विनीता सिंघानिया, प्रिया पोद्दार, अनिता सोमानी,रंजना जाजोदिया,आभा भंडारी,निधि सर्राफ सहित अन्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0