जेसीआई,रांची की महिला विंग ने की मां शारदे की वंदना

Jan 30, 2020 - 14:43
 0  17
जेसीआई,रांची की महिला विंग ने की मां शारदे की वंदना

रांची : जे.सी.आई, रांची की महिला विंग ने शारदा बाबू स्ट्रीट लेन स्थित जे.सी.आई ऑफिस मे गुरुवार को सरस्वती पूजा का आयोजन किया। संस्था के सदस्यों ने अपने बच्चों के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। साथ ही भव्य आरती भी की। इस अवसर पर देश के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
पूजन के बाद बच्चो के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी कराई गयी। विजेताओं को सम्मानित किया गया । प्रसाद के रूप में फल व मिठाइयां बांटी गयी ।
इस अवसर पर दीपा बंका, कंचन माहेश्वरी, रश्मि ढेलिया, खुशबू मोदी, स्वेता माहेश्वरी , सूचि जैन, शीतल शर्मा, राधिका मोदी, डॉली जैन, वीणा तुल्सयान, अंजली लोहिया, स्वेता छपरिया ,
मनीषा साबू सहित अन्य मौजूद थे। यह जानकारी जेसीआई के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत ढांढनिया ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0