जेसीआई,रांची उड़ान ने गरीबों-बेसहारों के बीच किया गर्म वस्त्र व अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण,अध्यक्ष राखी गंगवाल ने कहा पीड़ित मानवता की सेवा से होती है सुखद अनुभूति

Jan 21, 2020 - 10:55
 0  17
जेसीआई,रांची उड़ान ने गरीबों-बेसहारों के बीच किया गर्म वस्त्र व अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण,अध्यक्ष राखी गंगवाल ने कहा पीड़ित मानवता की सेवा से होती है सुखद अनुभूति

रांची : ख्यातिप्राप्त सामाजिक संस्था जेसीआई, रांची, उड़ान की ओर से मंगलवार को रिम्स स्थित गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल व गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। जेसीआई उड़ान के पदधारियों और सदस्यों ने रिम्स में भर्ती गरीब व लाचार बच्चों के बीच स्वेटर,कम्बल,टोपी,मफलर,शॉल,साड़ी व विभिन्न प्रकार के उपयोगी सामग्री चिल्ड्रेन वार्ड, स्त्री व प्रसूति वार्ड में वितरण किया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष राखी गंगवाल ने कहा कि मानवता की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। गरीबों और बेसहारों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। मौके पर सचिव विनीता जैन, डॉली खेतावत,सोनल अग्रवाल,कोमल ,उमा जैन,अनिता सोमानी,विनीता झुनझुनवाला,प्रीति केडिया सहित अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पूजा केशरी ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0