जेएनयू छात्र शरजिल के वायरल वीडियो पर गिरिराज सिंह ने ट्वीट के जरिये साधा निशाना

Jan 25, 2020 - 09:49
 0  21
जेएनयू छात्र शरजिल के वायरल वीडियो पर गिरिराज सिंह ने ट्वीट के जरिये साधा निशाना

नई दिल्ली : CAA,NRC के खिलाफ देशभर में आंदोलन जारी है। इसी बीच जेएनयू के छात्र शरजिल इमाम का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा हमारे संघीय ढांचे पर प्रहार की तरह है। यह वीडियो अलगाववादी और देश को विभाजित करने के एजेंडे को दिखाती है। वीडियो में शरजिल इमाम ने कहा है कि असम को भारत से अलग कर देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर शरजिल को गद्दार करार दिया है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया, ये कहते है सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में… किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है। इन गद्दारों की बात सुनकर कैसे मान लूं की इनका खून शामिल है यहां की मिट्टी में? कह रहा है असम को काट कर हिंदुस्तान से अलग कर देंगे।

जेएनयू छात्र शरजिल इमाम वायरल वीडियो में कहता है, ‘हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थायी तौर पर नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से अलग कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको हटाने में एक महीना लगे। जाना हो तो जाएं वायुसेना से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।

भड़काऊ वीडियो में शरजिल कहता है, ‘भारत और असम अलग हो जाएं, तभी वे हमारी बात सुनेंगे। क्या आपको पता है असम में मुसलमानों का क्या हाल है? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुस्लिमों को हिरासत केंद्र में डाला जा रहा है। छह-आठ महीनों में पता चलेगा कि वहां सारे बंगालियों को मार दिया गया। यदि हमें असम की मदद करनी है तो असम का रास्ता बंद करना होगा।’

शरजिल पर दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा

इस मामले पर असम के मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन के मुख्य आयोजक शरजिल का कहना है कि असम को शेष भारत से अलग कर देंगे। राज्य सरकार ने इस देशद्रोही बयान पर संज्ञान लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0