जून महीने तक शादियां स्थगित होने से शादी ब्याह पर निर्भर व्यवसायियों की टूटने लगी कमर

Apr 7, 2020 - 12:26
 0  18
जून महीने तक शादियां स्थगित होने से शादी ब्याह पर निर्भर व्यवसायियों की टूटने लगी कमर

बख्तियारपुर : बख्तियारपुर कैमरा मैन एसोसिएशन की माने तो मई एवं जून महीने में शहर में तकरीबन 200 से ज्यादा शादी होने वाली थी। शादी ब्याह से जुड़े सभी छोटे बड़े वीडियोग्राफर/फोटोग्राफर मई,जून का बुकिंग ले चुके थे। लेकिन कोरोना वाइरस की मार ऐसे पड़ी मानो सबो की कमर ही टूट गई। जबतक माहौल सामान्य होगा उस समय तक इस साल का लग्न समाप्त हो चुका होगा।ऐसे में ग्राहक अपना अपना बुकिंग को या तो केंसिल करवा रहे है या शादी की तारीख आगे बढ़ा रही है। अब ऐसी परस्थिति में कैमरा मैन एसोसिएशन को घर चलाने के लिए अब कमाई करने के बजाए जमा पूंजी से गुजारा चलाने की नौबत आ पड़ी है। इस व्यवसाय से जुड़े लोगों ने फरवरी 2021 तक की बुकिंग की हुई है, ऐसे में स्थगित शादियों की आगे की तारीख तय होना भी आसान नहीं होगा ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0