जीटो लेडीज विंग का बहुप्रतीक्षित मेराकी एक्जीविशन 30-31 मार्च को

पोस्टर का हुआ विमोचन महिला सशक्तिकरण की दिशा में जीटो की पहल सराहनीय : डॉ.महुआ माजी

Feb 6, 2020 - 14:28
 0  13
जीटो लेडीज विंग का बहुप्रतीक्षित मेराकी एक्जीविशन 30-31 मार्च को

रांची : जीटो ( जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) की लेडीज विंग के तत्वावधान में दो दिवसीय एक्जीविशन “मेराकी” का आयोजन 30 – 31 मार्च को डंगरा टोली चौक स्थित स्वर्णभूमि बेंक्वेट हॉल में किया जाएगा। गुरुवार को मेराकी एग्जीबिशन का पोस्टर राजधानी के सर्जना चौक स्थित परिवार हाइट्स स्थित निर्वाणा रेस्टोरेंट में रिलीज किया गया। इस अवसर पर विशेष रुप से उपस्थित मुख्य अतिथि डॉक्टर महुआ माजी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में जीटो लेडीज विंग की पहल काफी सराहनीय है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के सभी तबके के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में महिलाएं सशक्त हों, तो हमारा समाज भी सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार से भी जोड़ने की आवश्यकता है। इससे समाज सेवा के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा भी मिलती है। इस संबंध में जीटो रांची लेडीज चैप्टर की अध्यक्ष पायल जैन ने बताया कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बताया कि मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से 60 से भी ज्यादा स्टॉल लगेंगे। जिसमें गारमेन्ट्स , फर्निशिंग , लाईफस्टाइल , फेशनवेयर , फुटवेयर , होम डेकोर , हाउसहोल्ड , गिफ़्टआईटम , ज्वैलरी , कीचनवेयर , क्रोकरी , ऐसेशरीज प्रमुख रूप से रहेंगे । मेले में आने वालों के लिए मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के गेम्स के अलावा फूड कोर्ट की व्यवस्था भी रहेगी । मेले में मिलने वाले कुछ उत्पाद ऐसे भी रहेंगे जो रांची के बाज़ार में उपलब्ध नहीं रहते हैं । एग्जिविशन में निःशुल्क प्रवेश रहेगा। उन्होंने कहा कि जीटो एक ट्रेड ऑर्गनाइजेशन है, जो कि पूरे भारत में फैला हआ है । जीटो की एक लेडीज विंग है, जो साथ साथ कार्य करती हैं। । मेराकी एग्जीविशन लेडीज विंग द्वारा ही आयोजित किया जाता है। देश के प्रमुख शहरों में ये एजीविशन प्रत्येक वर्ष लगाया जाता है। इस वर्ष जीटो रांची लेडीज चेप्टर पायल जैन की अध्यक्षता में मेराकी के सफल आयोजन में लगी हुई है। संस्था की सदस्य प्रियंका पाटनी , विनीता जैन , खुशबू जैन , मोनीका जैन , आभा भंडारी, रुबी जैन सहित जीटो रांची महिला चैप्टर की अन्य सदस्य एग्जिविशन को सफल बनाने में जुटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0