जरूरतमंदों के बीच रांची पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने बांटे खाद्य सामग्री

पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : मो.तौहीद

Apr 22, 2020 - 15:10
 0  18
जरूरतमंदों के बीच रांची पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने बांटे खाद्य सामग्री

रांची : कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए सरकार और गैर सरकारी स्तर पर लोग लगे हैं। इसी कड़ी में रांची पब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से पहल करते हुए विगत कई दिनों से नाला रोड़, हिंदपीढ़ी, इस्लामी मरकज़, इलाही नगर, कडरू, डोरंडा, मनी टोला आदि के खासकर गरीब तबके के निवासियों के बीच आवश्यक खाद्य पदार्थ का वितरण किया जा रहा है। स्कूल के सचिव और जाने-माने समाजसेवी मोहम्मद तौहीद अपने सहयोगियों मोहम्मद महजूद,आफताब आलम, आरिफ,मोजाहिद, अशरफ के सहयोग से करीब 350 गरीबों व जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री दिया। स्कूल के संरक्षक मो. सईद के आवास परिसर में गरीब मजदूरों का मेला जैसा दृश्य दिखा। कई दिनों से काम नहीं मिलने से दुखी गरीबों का चेहरा खाद्य सामग्री देखते ही खुशी से खिल उठा। रांची पब्लिक स्कूल के सचिव मोहम्मद तौहीद ने कहा कि बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ मुसीबत में भी हम समाज के सभी तबके के लोगों के साथ हैं। संकट की इस घड़ी में चावल, दाल, तेल, प्याज, नमक,चीनी, चुड़ा, चना दाल, बिस्किट, दूध, मसाला, आलू, खाद्य सामग्री का पैकेट बनाकर जरुरतमंदों के बीच वितरित किया गया। मोहम्मद तौहीद ने कहा कि आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। ज्ञात हो कि मोहम्मद तौहीद झारखंड के मक़बूल समाजसेवी सह इदरिसिया नेशनल फाउंडेशन के चेयरमेन सह इमाम बख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा सह सेंट्रल मुहर्रम कमिटि के संरक्षक सह एदारा ए शरिया झारखंड के संरक्षक मोहम्मद सईद के पुत्र हैं। ये समाजसेवा के क्षेत्र में अपने पिता के दिखाए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। हालांकि मोहम्मद सईद साहब लाॅकडाउन की वजह से अभी बंगलौर में हैं, लेकिन उन्होंने वहां से फोन करके अपने पुत्र को गरीबों को मददगार के रूप में सहयोग करने का निर्देश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0