जन्मदिन पर कोरोना दूर भगाने का दिया संदेश

Apr 22, 2020 - 15:05
 0  12
जन्मदिन पर कोरोना दूर भगाने का दिया संदेश

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक दिन किसी बच्चे, बुजर्ग, नौजवान, महिला, पुरुष का जन्मदिवस आ रहा है। सभी पार्टी का आयोजन न करके सादगी से घर पर ही अपना जन्मदिवस मना रहे हैं। कोकर के रहने वाले तुषार विजयवर्गीय के पुत्र हर्ष विजयवर्गीय का भी जन्मदिवस मनाया गया। हर्ष विजयवर्गीय के जन्मदिवस पर घर मे ही इंसान के शक्ल रूपी केक बनाया गया एवं उसको मास्क पहनाया गया। केक के दाएं एवं बाये तरफ वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने का संदेश भी दिया गया है। जन्मदिवस के अवसर पर खास तौर पर बनाया गया यह केक सोशल मीडिया पर कौतूहल का केंद्र बना हुआ है।
इस बाबत हर्ष विजयवर्गीय के पिता तुषार विजयवर्गीय ने बताया कि हर साल हम सभी परिवार वाले किसी रेस्तरां या होटल में जन्मदिवस की खुशियां मनाते थे। लेकिन इस बार कोरोना जैसी महामारी की वजह से हमें घर में ही मनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक सदस्यों के आईडिया ने यह केक का निर्माण करवाया है। यह केक यह संदेश दे रहा है कि कैसे घर पर रह कर आंनद व स्वच्छ्ता के साथ कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0