जनता दल यूनाइटेड की वर्चुअल बैठक आयोजित
रांची। प्रदेश जदयू की वर्चुअल बैठक झारखण्ड जदयू के सह प्रभार अरुण कुमार सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालन मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय ने किया। इसमें मुख्य रूप से प्रदेश के सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह स्वयं उपस्थित हुए।
बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी व विधानसभा के उम्मीदवारों को सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने निर्देशित किया वे अपने जिलों, विधानसभा क्षेत्र में कोविड 19 की तीसरी लहर से बचने हेतु जागरूक करे, सभी से आग्रह करें कि समय पर वैक्सीन अवश्य लें और साथ ही साथ प्रतिकूल परिस्थितियों में पार्टी कार्यकर्ता जनता को हर संभव सहयोग पहुचाएं। प्रदेश सह प्रभारी ने संगठन को धारधार करने हेतु भी नेताओं को दिशा निर्देश व टास्क दिया।
प्रदेश संयोजक श्रवण कुमार ने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने क्षेत्र में जन समस्याओं को लेकर सक्रिय रहे और संगठन को मजबूत करें।
बैठक के दौरान सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा उम्मीदवारों सहित तमाम नेताओं ने प्रदेश सह प्रभारी को अपनी भावना से अवगत कराते हुए यह प्रस्ताव दिया कि पार्टी शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष का चयन करे और अध्यक्ष पद के दायित्व का सफल निर्वहन करने हेतु इस बार पार्टी दल के ही किसी पुराने, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता का चयन करे जो पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के सिद्धांतों में खरा उतरे और पार्टी का विस्तार कर सके।
वर्चुअल मीटिंग में मुख्य रूप से सागर कुमार, सतीश दास, उदय सिंह, रंजीत जायसवाल, राजू सिंह, पिंटू सिंह, अर्जुन मेहता, रुद्रकांत दास, त्रिभुवन दयाल, हाज़ी हसीब खान, निज़ाम कुरैशी, चंद्रमोहन पटेल, प्रभु दयाल कुशवाहा, ज़फर कमाल, सागर कुमार, सुबोध कांत, चुन्नू सिंह, गुलाब महतो, कौशल सिंह, अंजली सिंह, रामाशीष डांगी, मनोज मिश्रा, संजय सिंह,
बेनी माधव झा, मिथिलेश सिंह,
रमाकांत मण्डल शामिल हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0