छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो बोले,6th जेपीएससी का इंटरव्यू मेरी लाश पर होगा

Feb 20, 2020 - 12:38
 0  21
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो बोले,6th जेपीएससी का इंटरव्यू मेरी लाश पर होगा

रांची : छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो बिना आरक्षण वाला छठी जेपीएससी के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक में करो या मरो के मूड में लड़ाई लड़ने उतरे तथा इसके समर्थन में छात्र खूब जुड़ रहें है, इस लड़ाई को सफल बनाने तथा छात्रहित के लिए सभी को समर्थन में देने की बात कही तथा अभी नहीं तो कभी नहीं कहते हुए उन्होंने कहा कि मेरी लाश पर 6th जेपीएससी का इंटरव्यू होगा। वर्तमान हेमंत सरकार को ललकारते हुए कहा है कि ये सरकार आरक्षण के नाम पर बैठकर आरक्षण खत्म करके वादा के खिलाफी तथा झूठा सरकार साबित हो रहा है,
उन्होंने छठी जेपीएससी का याद दिलाते हुए कहा कि ये वही जेपीएससी है जिसमें पिटी में आरक्षण नहीं दिया गया है, ये वही जेपीएससी है जिसके कारण विपक्ष में रहते हेमंत सोरेन ने तीन दिनों तक सदन चलने नहीं दिया था, ये वही जेपीएससी है जिसका विरोध में आंदोलन पूरा प्रदेश में हुआ था, ये वही जेपीएससी है जो तीन बार संशोधित रिजेल्ट जारी हुआ तथा तीन बार मुख्य परीक्षा का तिथि स्थगित हुआ, तथा ये वही जेपीएससी है जिसके कारण हेमंत सोरेन को सत्ता मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0