छात्रावासों में रह रहे छात्रों से लॉकडाउन की अवधि का किराये में छूट की मांग

May 5, 2020 - 14:45
 0  11
छात्रावासों में रह रहे छात्रों से लॉकडाउन की अवधि का किराये में छूट की मांग

रांची : छात्र संगठन एनएसयूआई के झारखंड प्रदेश सचिव अमरजीत कुमार ने छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राओं से लॉकडाउन की अवधि का किराया व अन्य शुल्क नहीं लेने की मांग की है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि राज्य सरकार छात्रावास संचालकों को इस संबंध में उचित दिशा- निर्देश जारी करे कि जो भी छात्र-छात्राएं उनके छात्रावास में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और इस लाॅकडाउन में अपने घर चले गए हैं या छात्रावास में ही रह गए हैं, उनसे इस अवधि का शुल्क नहीं लिया जाए। अमरजीत ने कहा है कि कोरोना से बचाव के मद्देनजर किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान काफी संख्या में छात्र राजधानी रांची व अन्य शहरों में फंसे हैं। शैक्षणिक संस्थान बंद होने के बावजूद छात्रावासों में रहना उनकी विवशता है। इसलिए उन्होंने छात्रावास संचालकों व राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि छात्रों और अभिभावकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए छात्रों से शुल्क आदि न वसूलें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0