घट विसर्जन के साथ समापन हुआ मां गंधेश्वरी की पूजा

आसछे बौछर आबार होबेक की गूंज के साथ नम आंखों से मां को दी गई बिदाई

May 28, 2021 - 12:12
 0  9
घट विसर्जन के साथ समापन हुआ मां गंधेश्वरी की पूजा

बलियापुर : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गंध वनिक समाज के द्वारा मां गंधेश्वरी की पूजा अर्चना करते हुए सादगी एवं सौहार्द वातावरण में विसर्जन किया गया ।आमटाल महिला श्रद्धालुओं ने सिंदूर खेला और आसछे बौछर आबार होबेक की गूंज के साथ नम आंखों से मां को विदाई दी गई। पुजारी बलराम एवं विधान चटर्जी ने पूरे बंगाली समाज के रीति रिवाज के अनुसार घट विसर्जन किया।
मानव के सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना करते हुए प्रसाद का वितरण किया
मौके पर उपस्थित थे -पायल दे मोइना दे छाया चंद्रा चीनू पाल सोना दे श्यामली दे हिमानी दे रीना प्रियांशु पाल विला दे सोमा चंद्र माधुरी दे ज्योति दत्ता वीर दत्ता सरस्वती चंद्र तथा अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वही बलियापुर गंध बनिक समाज ने भी सिंदूर खेला के साथ मां का आवाह्यन एवं स्तुति करते हुए मां को अंतिम विदाई देने का कार्य किए जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुरुष एवं महिलाओं ने माता को अंतिम विदाई दी इस दौरान खिचड़ी भोग का भी आयोजन किया गया जिसमें भक्तजनों ने खिचड़ी भोग का भी सेवन किया। मौके पर सूजन बिद,सिटु केअलावे अन्य गंध बनिक समाज के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0