गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है: सुरेश जैन

गौ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है: सुरेश जैन


रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना सप्ताह का शुभारंभ गौ सेवा के साथ प्रारंभ किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा उपस्थित थे उन्होंने कहा कि हमारे समाज की पहली रोटी गाय के लिए निकलती है गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है और हम अपने कार्यक्रम का शुभारंभ गौ सेवा से कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक सुरेश जैन एवं बलबीर जैन ने सभी सदस्यों का इस कार्यक्रम में स्वागत किया और सभी सदस्यों ने मिलकर गाऔ की पूजा अर्चना निवारनपुर स्थित राम मंदिर के गौशाला में करने के बाद सभी गायों को गुड़ खिलाया। इस अवसर पर सुरेश जैन ने कहा कि गौ सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। बलवीर जैन ने बताया कि कल शाम के 4:00 बजे डोरंडा स्थित रविदास मोहल्ला के बच्चों के बीच कॉपी और पेंसिल का वितरण मंच के द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष रोहित शारदा पूर्व अध्यक्ष बलवीर जैन ,सुरेश जैन महिला शाखा की अध्यक्ष उर्मिला मोटानी, पुरुष शाखा के सचिव पीयूष विजयवर्गीय, नवीन रामपुरिया विजय सुल्तानिया, बिना शारदा, वैष्णवी बंसल,विमल जैन, मोनू अग्रवाल , समर्थ अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी मंच के मीडिया प्रभारी मोनू चूड़ीवाला ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0