गोमिया विधायक द्वारा प्रतिभा खोज के टॉप टेन छात्र किए गए सम्मानित

गोमिया विधायक द्वारा प्रतिभा खोज के टॉप टेन छात्र किए गए सम्मानित

रांची : पंचायत सचिवालय तुलबुल में रविवार को विज्ञान प्रसार से संबंधित स्थानीय संगठन हेल्प इन राइजिंग स्टार तुलबुल ने पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया. समारोह में 5 जनवरी को आयोजित गोमिया प्रखंड स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने श्रेष्ठ 10 छात्रों को सम्मानित किया. डॉक्टर लंबोदर महतो ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में के बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उसमें आत्मविश्वास जगता है. भविष्य निर्माण में ऐसे अनुभव बहुत काम आते हैं. मौके पर उन्होंने समारोह के आयोजकों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही हेल्पिंग हैंड राइजिंग स्टार की ओर से पब्लिश होने वाली विज्ञान पत्रिका का सहयोग करेंगे और साथ ही तुलबुल पंचायत में एक बाल समागम को स्थान दिलाएंगे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0