गुरुनानक सेवक जत्था ने ब्रम्हाकुमारी आश्रम में किया पौधारोपण

लोगों के बीच बांटे फलदार व औषधीय पौधे

Jun 23, 2021 - 12:38
 0  11
गुरुनानक सेवक जत्था ने ब्रम्हाकुमारी आश्रम में किया पौधारोपण

रांची। गुरुनानक सेवक जत्था की ओर से बुधवार को कांके क्षेत्र के पिठोरिया के भूरम गांव स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम में पौधारोपण किया गया। इस संबंध में संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश कुमार पपनेजा ने बताया कि शहर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए जत्था ने पिछले दस दिनों से पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया है। इसी क्रम में जत्था के सदस्य सुबह 6.30 बजे पिठोरिया पहुंचे और तुलसी,अमरूद,लीची,कढ़ी पत्ता,सनफ्लॉवर,उधुल(सफेद) तथा अर्जुन जैसे डेढ़ सौ पौधे लगाए। पौधों की देखरेख का जिम्मा आश्रम की संचालिका राजमती बहन ने लिया और रोजाना इसकी देखभाल की भी बात कही। इस मौके पर जत्था के सदस्यों ने आश्रम को एक सौ पौधे सौंपते हुए पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने की अपील की। अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए अन्य लोगों को जोड़ने को कहा। श्री पपनेजा ने बताया कि जत्था द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम फिलहाल जारी है। पौधारोपण अभियान के तहत अगले चरण में नगड़ी क्षेत्र में पौधारोपण किया जाएगा।
कार्यक्रम में समीर बेदी,आकाश पपनेजा,सूरज झंडई,करण अरोड़ा,विशेष कठपाल,रौनक ग्रोवर,हरविन्दर सिंह,साहिल सरदाना,वंश डावरा,गीत सचदेवा,गीतांशु गांधी,वरुण गेरा,ऋतिक काठपाल,जीत सिंह,कशिश नागपाल,रॉनित मुंजाल,हर्षित बजाज शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0