गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा गरीब बच्चों के बीच काॅपी-किताब वितरित

Jun 10, 2021 - 17:58
 0  7
गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा गरीब बच्चों के बीच काॅपी-किताब वितरित

रांची। गुरुनानक सेवक जत्था के सदस्यों ने गुरुवार को कांके ब्लॉक,बोड़ेेया पंचायत के संग्रामपुर गांव में गरीब बच्चों को कॉपी-किताब, पेंसिल,रबर आदि निःशुल्क उपलब्ध कराए। जत्था के सूरज झंडई,सुधीर,जीत सिंह,कशिश नागपाल और करण अरोड़ा संग्रामपुर गांव पहुंचे और स्थानीय निवासी सुलेमान डागर के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन सामग्री का वितरण किया। हाथों में कॉपी किताबें आते ही बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। बच्चों ने खुश होकर जत्था के सदस्यों को कविता एवं गीत भी सुनाए।जत्था के सूरज झंडई ने बताया कि असली तस्वीर गांवों में जाने से दिखती है। एक ओर जहां कॉपी किताबें देकर मन को सुकून मिला। पर बच्चों के पैरों में चप्पल ना देखकर मन को चोट भी पहुंची। उन्होंने कहा कि अगली बार बच्चों को इसी तरह मुफ्त में चप्पल उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और इसपर होने वाले खर्च को जत्था के सदस्य स्वयं वहन करते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0