गुरुनानक भवन में दो सौ लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया

Jun 16, 2021 - 11:02
 0  10
गुरुनानक भवन में दो सौ लोगों को कोविड से बचाव का टीका लगाया गया


रांची। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा और गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा बुधवार को वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। इस कैंप में 18 वर्ष से 45 वर्ष के उम्र के लोगों के अलावा 45 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोगों को भी टीके की पहली डोज लगाई गई। इन सभी दो सौ लोगों का रजिस्ट्रेशन संस्था द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कर लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को तीस मई को भेजी गई थी और सरकार द्वारा आज संस्था को मोबाईल वैक्सिनेशन वैन उपलब्ध कराई गई। जिससे सभी दो सौ लोगों का टीकाकरण हुआ।
सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस कैंप में कोविड गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन किया गया। मुख्य द्वार पर पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई फिर हाथों को सेनेटाइज करा कर लोगों को गुरूनानक भवन हॉल में सदर अस्पताल की कोविड चिकित्सा टीम द्वारा टीकाकरण कराया गया। श्री पपनेजा ने बताया कि संस्था द्वारा दो माह पहले भी सात से दस अप्रैल तक चारदिवसीय वैक्सिनेशन कैम्प लगाया गया था, जिसमें कुल 643 लोगों का टीकाकरण हुआ था। वैक्सिनेशन कैंप में कोविड मैजिस्ट्रेट प्रनेश रंजन वर्मा,सदर अस्पताल चिकित्सा टीम की प्रीति उरांव,बीना तिर्की,दुर्गा मनी कुमारी,विकास कुमार जायसवाल ने टीकाकरण की जिम्मेवारी निभाई तथा गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा,हरविंदर सिंह बेदी,अशोक गेरा,नरेश पपनेजा,अश्विनी सुखीजा एवं गुरु नानक सेवक जत्था के सूरज झंडई,जीत सिंह,करण अरोड़ा,हरीश तेहरी,जयंत मुंजाल,कशिश नागपाल,ऋषभ शर्मा,रौनक ग्रोवर,गीतांशु तेहरी,वंश डावरा,हर्षवर्धन,विशेष काठपाल,गीतांशु गांधी,हर्षित अरोड़ा एवं छोटू सिंह की सक्रिय भागीदारी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0