गरीब बच्चों को भोजन कराने के लिए समाजसेवियों ने दी खाद्य सामग्री

Apr 19, 2020 - 15:43
 0  12
गरीब बच्चों को भोजन कराने के लिए समाजसेवियों ने दी खाद्य सामग्री

रांची : राजधानी के निवारणपुर मुहल्ला स्थित आदिम जाति सेवा मंडल में रह रहे बच्चों को समाजसेवी राकेश कुमार सिंह और तुषार कांति शीट की ओर से रविवार को 15 दिनों तक का खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। गौरतलब है कि आदिम जाति सेवा मंडल में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के अत्यंत गरीब बच्चों के रहने, पढ़ने व खाने की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। कोरोना से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन से पहले अधिकतर बच्चे अपने परिजनों के पास चले गए। इनमें से आठ बच्चे कतिपय कारणों से अपने परिवारजनों के पास नहीं पहुंच सके। इनकी देखभाल करने के लिए आश्रम में कार्य करने वाले तीन चार कर्मचारी भी रह गए हैं। इन बच्चों व कर्मचारियों के समक्ष भोजन के संकट को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी राकेश सिंह और तुषार कांति शीट ने अपने स्तर से राशन (आटा,चावल,दाल व अन्य सामग्री) मुहैया कराया, ताकि बच्चों व साथ ही साथ काम करने वाले कर्मी को खाने- पीने का कोई दिक्कत ना हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0