गरीबों को भोजन और खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा प्रोफेशनल कांग्रेस

Apr 21, 2020 - 14:31
 0  12
गरीबों को भोजन और खाद्यान्न उपलब्ध करा रहा प्रोफेशनल कांग्रेस

रांची : वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान गरीबों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर आॅल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की झारखंड राज्य इकाई राहत कार्य में जुटी हैं। प्रोफेशनल कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन के सदस्य शहर के विभिन्न जगहों पर पीड़ितों और गरीबों को मुफ्त भोजन कराने और उनके बीच खाद्यान्न वितरण करने में लगे हैं। श्री जायसवाल ने बताया कि लाॅकडाउन शुरू होने के बाद से अब तक शहर के लगभग 2000 गरीबों के बीच खाद्यान्न वितरण किया जा चुका है। यह सिलसिला लगातार लॉकडाउन की अवधि तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। ऐसे संकट के समय विशेषकर गरीबों को हो रही दिक्कतों में उन्हें सहायता करना इंसानियत का तकाजा है। सभी सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को आगे आकर संकट की इस घड़ी में गरीबों की मदद करने की उन्होंने अपील की। उनकी टीम लगातार भोजन से वंचित गरीब लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी है। इसमें अमरजीत सिंह, राजीव कुमार,दयाशंकर, विष्णु, राजेश, रोहित, माला सहित कई सक्रिय सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0