कोरोना से मुक्ति के लिए घरों में रहकर ही बढ़ाएं आध्यात्मिक गतिविधियां : महंत विजयानंद

समाजसेवी सुधांशु सुमन ने की हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना

Apr 28, 2020 - 10:48
 0  10
कोरोना से मुक्ति के लिए घरों में रहकर ही बढ़ाएं आध्यात्मिक गतिविधियां : महंत विजयानंद

रांची/हजारीबाग : वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। लाॅकडाउन के दौरान “स्टे एट होम” का पालन करते हुए लोग अपने घरों में धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक गतिविधियां बढ़ाकर कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने की ईश्वर से कामना भी कर रहे हैं। साधु-संत, मंदिरों के पुजारी, आध्यात्मिक विषयों के ज्ञाता, प्रकांड विद्वान, ज्योतिषाचार्य सहित आमजन कोरोना से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। इस क्रम में हजारीबाग के बाबू चौक स्थित बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए समाजसेवी सुधांशु सुमन का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोग अपने-अपने घरों में धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक गतिविधियां बढ़ाएं। इससे वातावरण में शुद्धता आती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे काफी हदतक हमें प्राकृतिक आपदा पर विजय पाने की शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि संकट के समय ग्रहों की दशा को सकारात्मक करने के लिए नवग्रह शांति पाठ का जाप काफी कारगर सिद्ध होता है। ग्रहों की दशा को अनुकूल करने और मानव समाज के कल्याण के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्टे एट होम का पालन करते हुए लोग अपने-अपने घरों में सभी देवी देवताओं की पूजा अर्चना करें और ईश्वर से कामना करें कि ऐसे वैश्विक आपदा के समय कोरोनावायरस जैसे प्राणघातक विषाणु को नष्ट कर समस्त मानव के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें। महंत विजयानंद ने झारखंड के प्रख्यात समाजसेवी सुधांशु सुमन द्वारा कोरोना से मुक्ति पाने के लिए लगातार विगत एक महीने से किए जा रहे नवग्रह शांति पाठ करने को सराहाते हुए कहा कि श्री सुमन का यह प्रयास समाज व देश के कल्याण में काफी सहायक साबित होगा। उन्होंने नागरिकों से लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए अपने घरों में रहकर ही अपनी दिनचर्या में आध्यात्मिक अनुष्ठानों को शामिल करने का अनुरोध किया। महंत विजयानंद ने कहा कि वर्तमान में मानव जाति पर जो संकट गहराया है, इसका निवारण लॉकडाउन का अक्षरशः पालन कर और ईश्वर के शरण में जाकर समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना कर ही संभव है। श्री सुमन ने विद्वान ब्राह्मणों व पुरोहितों संग भगवान हनुमान व भगवान ठाकुर जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना करने के बाद अध्यात्मिक मंत्रणा की। बड़ा अखाड़ा के महंत जी ने कहा कि महामारी कोरोना वायरस के खात्मे के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग , स्टे एट होम का पालन करना अति आवश्यक है, तभी कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा। सबों ने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक पहल और उनके द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0