कोरोना से जंग जीतने में कारगर हथियार है टीकाकरण : संजीव विजयवर्गीय

निशुल्क टीकाकरण शिविर आयोजित

Jun 11, 2021 - 17:49
 0  19
कोरोना से जंग जीतने में कारगर हथियार है टीकाकरण : संजीव विजयवर्गीय

रांची। इंडिया यंग फाउंडेशन की रांची शाखा और रांची जिला प्रशासन के संयुक्त सहयोग से किशोरगंज स्थित इरगु टोली मे निःशुल्क कोविङ -19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प का उद्घाटन उप- महापौर संजीव विजयवर्गीय एवं वार्ड पार्षद 27 ओम प्रकाश ने किया। फाउंडेशन के जिला सचिव रजनीश पांडेय ने बताया कि इस शिविर में करीब 100 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। इनमें 18 प्लस उम्र के लोगों ने उत्साह के साथ वैक्सीन लगवाया। कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार एवं अनीश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि कैम्प के आयोजन करने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन का लाभ दिलाना है। इस शिविर में 100 लोगों का लक्ष्य रखा गया था। इस शिविर में मेडिकल टीम का भरपूर सहयोग मिला। शिविर के सफल संचालन में बाबू पाठक ,अवनीश पांडेय ,दिलीप राम,सागर सहित अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0