कोरोना संक्रमित होकर मृत अधिकारियों के आश्रितों को सीसीएल ने दी ओबीएस की राशि

May 26, 2021 - 10:20
 0  11
कोरोना संक्रमित होकर मृत अधिकारियों के आश्रितों को सीसीएल ने दी ओबीएस की राशि

रांची। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की झारखंड स्थित अनुषंगी कंपनी सीसीएल ने कोरोना के कारण मृत अधिकारियों के परिजनों को सीसीएल ऑफिसर्स बेनिवोलेन्ट सोसाईटी (ओबीएस) के तहत प्रत्‍येक पीड़ित के परिजनों को साढ़े चार लाख रुपए की राशि प्रदान की।
एबीएस स्कीम के तहत लाभान्वित होने वाले कर्मियों के परिजनों में उमा भारती केरम, पति स्‍व. बलवंत सिंह केरम , प्रबंधक (माईनिंग), अरगडा क्षेत्र, मनीषा अशोक चांडेकर, पति स्‍व. अशोक देवराव चांडेकर, उप प्रबंधक (कार्मिक), पिपरवार क्षेत्र, प्रोनति मंडल, पति स्‍व. अमरेंद्र मंडल, मुख्‍य प्रबंधक (उत्खनन), ईसीएल (इससे पूर्व सीसीएल में कार्यरत थे) शामिल हैं।
सभी अधिकारी सीसीएल ओबीएस के सदस्‍य थे। सीसीएल ओबीएस की टीम ने तत्‍काल संज्ञान लेते हुए सभी अधिकारियों के आश्रितों को उपरोक्त राशि का भुगतान किया।
इस अवसर पर सीसीएल ओबीएस के अध्‍यक्ष राकेश द्विवेदी, उपाध्‍यक्ष आर.आर. शर्मा, महासचिव राज कुमार सिंह, विनय कुमार शंकर, सुरेन्‍द्र प्रताप सिंह सहित पीड़ित कर्मियों के परिवार के सदस्‍यगण के साथ संबंधित
क्षे‍त्रीय अधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0