कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश जारी करे सरकार : अजय राय

Mar 14, 2020 - 10:42
 0  11
कोरोना वायरस से बचाव के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश जारी करे सरकार : अजय राय

रांची : ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन (झारखंड) ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस को देखते हुए सूबे के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को कुछ दिनों के लिए एहतियात के तौर पर बंद किया जाना चाहिए। इस संबंध में एसोसिएशन के झारखंड राज्य के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में लगातार ओलावृष्टि और बारिश से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और बीमारी महामारी का रूप ले रही हैं। तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो रहा है।
अजय राय ने कहा कि अकस्मात मौसम में बदलाव और कोरोना वायरस के दहशत को देखते हुए सरकार को इससे बचाव के मद्देनजर तत्काल सभी स्कूल-काॅलेजों को कुछ दिनों के लिए एहतियातन बंद रखने का आदेश जारी किया जाए। क्योंकि प्राथमिक से लेकर उच्चत्तर शिक्षण संस्थानों में एक जगह इकट्ठे हो सैकड़ों-हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएँ शिक्षा ग्रहण करते हैं । बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के एक जगह इकट्ठा होने से कोरोना से बचाव की गाईडलाईन के तहत चूक की संभावना बनती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली,हरियाणा,बिहार आदि राज्यों में एहतियातन 31 मार्च तक सभी स्कूल-काॅलेज बंद कर दिए गए हैं और अन्य राज्यों में अनेक ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए पैरन्ट्स एसोसिएशन झारखंड सरकार से मांग करती है कि तत्काल प्रभाव से शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया जाय।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0