कोरोना का खतरा टला नहीं है, वैक्सिन जरूर लें : डॉ. नेहा अली

May 27, 2021 - 13:45
 0  9
कोरोना का खतरा टला नहीं है, वैक्सिन जरूर लें : डॉ. नेहा अली

रांची : राजधानी के कर्बला चौक स्थित होपवेल हॉस्पिटल की उप निदेशक व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.नेहा अली ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं हैं। हम सब की सतर्कता के कारण कोविड-19 का संक्रमण कुछ कम हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान सरकारी गाइडलाइन का पालन जरूरी है। डॉ.नेहा ने कहा कि लोग शारीरिक दूरी का पालन करें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें, साथ ही मास्क जरूर लगाएं। घर से निकलें तो मास्क अवश्य लगाकर निकलें। उन्होंने कहा कि इस महामारी में अपनी सुरक्षा स्वयं करनी होगी, तभी कोरोना से जंग जीतने में सफल हो सकते हैं। डॉ.अली ने कहा कि यदि किसी को सर्दी, बुखार, जुकाम, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत होती है, तो बेहिचक अविलंब चिकित्सकों से सम्पर्क करें। बीमारियों को न छुपायें। बीमारी छुपाने से मरीज के साथ-साथ डॉक्टरों को भी परेशानी होती है। ऐसे में सेल्फ मेडिकेशन न करें। यह घातक हो सकता है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ही दवा लें। डॉ. नेहा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जितने लोग वैक्सीन नहीं लिए हैं, वो वैक्सीन जरूर लें। जिन जिन लोगों को सर्दी, बुखार, जुकाम और उल्टी की शिकायत है, वह कोरोना जांच जरूर कराएं।
उन्होंने कोरोना के खिलाफ जारी जंग में सामूहिक सहभागिता पर बल देते हुए सबों से सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0