कोराना वायरस से बचाव के लिए एसओपी तैयार करेगा सीसीएल- सीएमडी सीसीएल

Mar 18, 2020 - 17:27
 0  13
कोराना वायरस से बचाव के लिए एसओपी तैयार करेगा सीसीएल- सीएमडी सीसीएल

रांची : जिस तरह ‘’कोराना वायरस’’ देश के विभिन्‍न राज्‍य में फैल रहा है उसको देखते हुये सीसीएल के सीएमडी
गोपाल सिंह ने स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) निर्माण करने का निर्देश दिया है, जिससे सीसीएल
वृहद परिवार एवं राज्‍यवासियों को ‘’कोराना वायरस’’ से बचाव के लिए एतिहायत बरतना जरूरी है। इससे
संबंधित आज 18 मार्च को सीसीएल मुख्‍यालय दरभंगा हाउस के प्रागंण में सीसीएल कर्मियों को ‘कोरोना
वायरस’ के बारे में विस्‍तार से जानकारी दिया गया। इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह,
निदेशक तकनीकी (संचालन) वी.के. श्रीवास्‍तव, सीसीएल सीएमएस डॉ. सी.पी. धाम, डॉ. डी.के.एल. चौहान सहित सीसीएल के पूर्व सीएमएस डॉ. राकेश आर्या, डॉ. आर.आर. सिन्‍हा, डॉ. बि.एम.के. सिन्‍हा, डॉ. मजूश्री
सिंह सहित बड़ी संख्‍या में सीसीएल कर्मी उपस्थित थे।
सीएमडी गोपाल सिंह ने ‘कोर ग्रुप’ बनाने का निर्देश देते हुये कहा कि एसओपी (Standard Operating Procedure) यथाशीघ्र निर्माण किया जाय जिससे सीसीएल मुख्‍यालय सहित सभी कमांड क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों को लाभ मिल सके और हम सभी कोरोना वायरस से पूरी तरह से सुरक्षित रहें। श्री सिंह ने कहा कि
संक्रमित व्‍यक्ति की पहचान अब तक झारखंड में नहीं हुई है।
श्री सिंह ने सोशल डिस्‍टेंसिंग के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि प्रत्‍येक व्‍यक्ति अपने कार्यस्‍थल या
अन्‍य जगह पर उचित दूरी बनाये रखें, जब भी खांसी-सर्दी किसी कारण हो तो कोहनी का भी प्रयोग कर
सकते हैं क्‍योंकि वायरस वाटर ड्रॉपलेट के माध्‍यम से दूसरों को प्रभावित कर सकता है।
सीसीएल के सीएमएस डॉ सी.पी. धाम ने बताया कि जन आरोग्‍य केन्‍द्र में छ: बिस्‍तर का व्‍यवस्‍था है
जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्‍सा सुविधा मुहैया कराया जा सके। उन्‍होंने जानकारी दिया कि
सीसीएल मुख्‍यालय सहित सभी क्षेत्रों में कोराना वायरस से संबंधित पोस्‍टर आदि के माध्‍यम से कर्मियों
एवं आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
अवसर विशेष पर पूर्व सीएमएस डॉ. राकेश आर्या, डॉ. आर.आर. सिन्‍हा, डॉ. बि.एम.के. सिन्‍हा एवं डॉ मजूश्री
सिंह ने ‘’कोराना वायरस’’ के बारे में उपस्थित सभी को जागरूक किया और स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार
कल्‍याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस से संबंधित जारी स्‍वास्‍थ्‍य जानकारी जैसे बचाव
के लिए क्‍या करें और क्‍या नहीं करें पर टिप्‍पणी किये। सभी ने उपस्थित कर्मियों से आग्रह किया कि
हम सभी को कोराना वायरस के प्रति जागरूक रहना है और भारत सरकार द्वारा बताये गये सुझाव जैसे बार-
बार हाथ धोना (Hand Hygiene), छिकते-खांसते समय विशेष सावधानी बरतना, मुंह, नाक और कान को
अनावश्‍यक न छूना, जरूरत पड़ने पर ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सेवा लेना, समूह में इक्‍कट्ठा होना आदि पर
विस्‍तार जानकारी दिया गया। सभी ने यह भी सलाह दिया कि अनावश्‍यक कार्यलय संबंधी दौरा से परहेज
करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0