कोरंनटाइन सेन्टर का निरीक्षण करने आये डीएम से बोला मजदूर रोज चावल दाल खा-खा के तंग आ गए है……

डीएम बोले बिरियानी,पुलाव एवं दही चूरा के साथ साथ खीर पूरी भी दिया जायेगा

May 11, 2020 - 11:52
 0  14
कोरंनटाइन सेन्टर का निरीक्षण करने आये डीएम से बोला मजदूर रोज चावल दाल खा-खा के तंग आ गए है……

खगड़िया : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के द्वारा मानसी प्रखंड के विभिन्न समस्याओं से जुझ रहे प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कोरंनटाइन सेन्टर की शिकायत पर डीएम घोष ने मध्य विद्यालय एकनिया स्थित कोरंनटाइन सेन्टर पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को घटिया भोजन मिलने की शिकायत पर सेन्टर का निरीक्षण किया। गुणवत्ता पूर्ण शिकायत मिलने पर औचक निरीक्षण किया। जिसमे कोरंनटाइन सेन्टर के प्रांगन मे शौचालय का भी जायजा लिया। वही डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि पिछले कई दिनो से मिल रही शिकायत को लेकर खुद आकर जाँच करते हुए जो खाना प्रवासी मजदूर को खिलाया गए रहा है वही खाना खुद मैने खाया, निरीक्षण के समय सेन्टर प्रभारी एवं उनके सहयोग में लगाए गए कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों को गुणवत्ता पूर्ण खाना मिले। वही कोरंनटाइन सेन्टर पर रह रहे प्रवासी मजदूरों ने बताया रोज रोज चावल दाल भोजन के रूप में परोसे जाने से हमलोग तंग आ गए है,इसलिए समय समय पर रोटी सहित अन्य खाना का प्रबंध किये जाने की समस्या से अधिकारीयों को रूबरू करवाया। मौके पर मौजूद डीएम ने कहा मानव संचालन प्रक्रिया के अनुसार समय समय पर बिरियानी,पुलाव एवं दही चूरा के साथ साथ खीर पूरी भी दिया जा सकता है। समस्याओं से रूबरू होने के बाद डीएम घोष ने स्थानीय पाँच लोगो का कमिटी टीम गठित करने पर कहा, टीम गठित हो जाने से उनके द्वारा समस्याओं से अवगत कराया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0