केंद्रीय धूमकुड़िया ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, प्राक्कलन राशि बढ़ाने की मांग

Jul 17, 2021 - 12:52
 0  5
केंद्रीय धूमकुड़िया ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, प्राक्कलन राशि बढ़ाने की मांग

रांची। केंद्रीय धूमकुड़िया ने राजधानी रांची में धूमकुड़िया भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मेयर आशा लकड़ा, सांसद संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सीपी सिंह, विधायक बंधु तिर्की, विधायक राजेश कच्छप सहित सभी पक्ष एवं विपक्ष के मंत्री, विधायक, एवं सांसदों के प्रति आभार व्यक्त किया है। शनिवार को करमटोली चौक पर केंद्रीय धूमकुड़िया द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से धूमकुड़िया भवन के निर्माण हेतु प्रस्तावित राशि एक करोड़40 लाख से बढ़ाकर 75 करोड़ की प्राक्कलन राशि बढ़ाने की मांग की गई।
धूमकुड़िया भवन निर्माण की राशि बढ़ाने की मांग को लेकर के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्याण मंत्री चंपई सोरेन से केंद्रीय धूमकुडिया के प्रतिनिधिमंडल ने शीघ्र मुलाकात करने का निर्णय लिया। केन्द्रीय धूमकुड़िया भवन निर्माण में सरकार के सहयोग के साथ-साथ आदिवासी समाज मिलकर सहयोग राशि से निर्माण का कार्य करेगी। केंद्रीय धूमकुडिया भवन में राज्य के सभी जनजातियों के अलग-अलग अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें भाषा, संस्कृति, कहां से आदिवासी की उत्पत्ति हुई है, इसके शोध की भी व्यवस्था रहेगी।
संवाददाता सम्मेलन में सुनील टोप्पो, प्रेम शाही मुंडा, बबलू मुंडा, संजू मुंडा, अभय भुट कुंवर, सूरज टोप्पो, अजय खलखो, कैलाश हेमरोम, जय सिंह लुखड़, कृष्णा मुंडा मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0