किसी भी हाल में बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा- नीतीश कुमार

किसी भी हाल में बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा- नीतीश कुमार

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानमंडल के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में एनआरसी लागू करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है। जब केंद्र में राजीव गांधी की सरकार थी तब असम के संदर्भ में एनआरसी की बात हुई थी। देश के संदर्भ में एनआरसी की बात तो कभी हुई ही नहीं।

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि देश में एनआरसी लागू करने का कोई औचित्य ही नहीं है। एनआरसी के विषय पर प्रधानमंत्री मोदी भी साफ-साफ अपनी बात रख चुके हैं। ऐसे में एनआरसी पर चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0