किसानों के समर्थन में काला दिवस एवं देशव्यापी विरोध प्रदर्शन
कोरोना आपदा प्रबंधन के गाइड लाइन के अनुसार उचित दूरी बनाते हुए कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर व सरकार के खिलाफ नारे लिखा तख्ती लेकर अपने अपने आवासों के बाहर प्रदर्शन में भाग लिया
सिन्दरी : किसानों के समर्थन में गैर भाजपा सभी दल एक मत हो चुके हैं । ऐतिहासिक किसान आंदोलन के छः माह एवं सभी तरह से विफल मोदी शासन के 7 वर्ष पूरे होने पर भारत की जनवादी नौजवान सभा (डी वाई एफ आई) के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन में आज सिंदरी मे भी काला दिवस मनाया गया। कोरोना आपदा प्रबंधन के गाइड लाइन के अनुसार उचित दूरी बनाते हुए कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर व सरकार के खिलाफ नारे लिखा तख्ती लेकर अपने अपने आवासों के बाहर प्रदर्शन में भाग लिया।

डीवाईएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार ठाकुर तथा जिलाध्यक्ष गौतम प्रसाद ने कहा कि 6 माह से किसान दिल्ली बॉर्डर पर तीनों कृषि काला कानून के खिलाफ धरने में बैठे हुए हैं केंद्र की मोदी सरकार किसानों से सकारात्मक बात नहीं कर रही है किसान आंदोलन में देश के मजदूर वर्ग एवं नौजवान वर्ग भी किसान आंदोलन का समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन कर रही है।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार ठाकुर, जिला अध्यक्ष गौतम प्रसाद, राम प्रसाद मंडल आदि ने भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0