कायस्थों की उपेक्षा नहीं होगी बर्दाश्त : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.प्रणव कुमार बब्बू और प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सीबी सहाय का किया गया नागरिक अभिनंदन

Jul 19, 2021 - 15:07
 0  19
कायस्थों की उपेक्षा नहीं होगी बर्दाश्त : डॉ. प्रणव कुमार बब्बू

रांची: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश द्वारा सोमवार को माहेश्वरी उच्च विद्यालय, अशोक नगर में रांची जिला अध्यक्ष सुरेश मल्लिक की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी सहाय को फूल माला पहनाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कायस्थों की उपेक्षा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. बब्बू ने कहा अब राष्ट्रीय स्तर पर कायस्थों को एकत्रित और एकजुट करने का अभियान शुरू किया जाएगा। डॉ. बब्बू ने बताया कायस्थ वह सबसे शिक्षित प्रबुद्ध जाति है, जिन्होंने हर स्थिति, हर काल में देश और समाज के हित में सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया, जो सदैव राष्ट्रहित के कार्य में निस्वार्थ लगी रही है और आगे भी देशहित में कायस्थों का प्रयास जारी रहेगा। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी सहाय ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखना प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर राकेश रंजन बबलू ने एबीकेएम के समाज हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। मंच संचालन सुजीत सिन्हा ने किया। सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुरेश मल्लिक ने किया।
समारोह में डॉ प्रणव कुमार बब्बू, मुकेश कुमार, विजय दत्त पिंटू,डॉ सी बी सहाय,राकेश रंजन बबलू, बरखा सिन्हा, सुजीत सिन्हा,प्रीति सिन्हा,उपेंद्र कुमार बबलू, मुकेश कुमार सिन्हा,विनय कुमार सिन्हा बेलू, राकेश दास,राजेश कुमार सिन्हा, जयदीप सहाय,पंकज कुमार सिन्हा, दयाशंकर वर्मा, सुरज कुमार सिन्हा, राधारमण निधि,अशोक श्रीवास्तव, धीरज वर्मा,शशिभूषण कंठ,आस्था किरण, अशोक श्रीवास्तव, अमितेश वर्मा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0