कसौधन जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किया जाए : राजेश गुप्ता

Aug 23, 2020 - 12:36
 0  711
कसौधन जाति को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किया जाए : राजेश गुप्ता

रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कसौधन जाति को भी केंद्रीय ओबीसी की सूची में शामिल करने की मांग की है। इससे संबंधित प्रस्ताव भेजने का अनुरोध मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से किया है। उन्होंने कहा है कि सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के 36 जातियों को केंद्रीय ओबीसी सूची में लेने का प्रस्ताव रखा है, जिसका राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा स्वागत करता है। उन 36 जातियों की जो सूची जारी की गई है। उसमें झारखंड के कसौधन जाति सूची में शामिल नहीं है। कसौधन समुदाय सामाजिक शैक्षणिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ है। एकीकृत बिहार में ओबीसी सूची में शामिल था। झारखंड की ओबीसी सूची में शामिल है। केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करने के लिए ओबीसी मोर्चा ने आन्दोलन भी किया था।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि कसौधन जाति, जो राज्य में ओबीसी सूची में शामिल है, उसे केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करने हेतु प्रस्ताव में इस जाति को शामिल की जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0