करनौती शिव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Feb 21, 2020 - 12:39
 0  15
करनौती शिव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया

बख्तियारपुर : प्रखंड स्थित करनौती गांव में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शिव बारात की भव्य झांकी निकाली। गांव स्थित शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद सभी श्रद्धालु व भोले बाबा के भक्त जनों ने पालकी पर सवार भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर बारात निकाली और पूरे गांव का भ्रमण किया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में तेजा बाबा सहयोग समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0