औद्योगिक विकास की संभावनाओं के मद्देनजर प्रोफेशनल कांग्रेस के साथ चेंबर की बैठक आयोजित

Jul 25, 2021 - 16:52
 0  6
औद्योगिक विकास की संभावनाओं के मद्देनजर प्रोफेशनल कांग्रेस के साथ चेंबर की बैठक आयोजित

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की झारखंड प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता जरिता लैतफलांग व झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जासयवाल ने फेडरेशन आफ झारखंड चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष प्रवीण जैन छावड़ा के साथ रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास की संभावनाओं के मद्देनजर चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से राज्य की तरक्की के लिए बाहरी निवेश कैसे बढ़ाया जाए, टुरिज्म सेक्टर को कैसे समृद्ध किया जाए, इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट के लिए सिंगल विंडो प्रोसेस कैसे आसान हो, प्रोफेशनल्स टैक्स मे रियायत दिया जाए, इसके सहित अन्य उद्योग व्यापार से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तार पूर्वक विचार विशर्म किया गया।
बैठक में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की झारखंड प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता जरिता लैतफलांग ने कहा कि व्यवसायियों को बेहतर तरीके से व्यवसाय व नीतिगत व्यवस्थाओं के लिए सिंगल विंडो प्रोसेस को आसान बनाया जाए, ताकि राज्य में अधिक संख्या में इंडस्ट्रीज स्थापित हो सके। इससे रोजगार सृजित होगा, पलायन रूकेगा, राज्य का चहुमुंखी विकास संभव होगा। इसके साथ ही राज्य के टुरिज्म सेक्टर को कैसे बढ़ावा मिले, इसके लिए विशेष नीति बनायी जाए, ताकि राज्य के पर्यटन स्थलों को देश और विश्व जान सके।
फेडरेशन आफ झारखंड चेंबर ऑफ काॅमर्स के अध्यक्ष प्रवीण जैन छावड़ा ने कहा कि राज्य में उद्योग, व्यापार के विकास का एक आयोग बनाये जाने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से जो भी निवेशक आ रहे हैं, उनके लिए इंडस्ट्रिज लगाना आसान हो सके। आयोग सरकार और निवेशक के बीच कोर्डिनेशन करने का काम करेगी।
बैठक में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने सुझाव देते हुए कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस एक आउटलाइन तैयार करेगा, जिससे व्यापारी ,उद्योगपति और सरकार के बीच में समन्वय स्थापित होगा और यह सुझाव प्रोफेशनल कांग्रेस सरकार को देगी। इसके पश्चात उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए टुरिज्म काॅरीडोर बनाया जाए। साथ ही सभी सर्किट को (पारसनाथ, देवघर) जोड़ा जा सके। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट हो और लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल टैक्स में रिलीफ दिये जाने पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर आफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष किशोर मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य अमित शर्मा, आदित्य मल्होत्रा,
शैलेश अग्रवाल मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0