ओबीसी मंच ने स्पीकर और मंत्री को सौंपा ज्ञापन, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से भी मिलेगा प्रतिनिधिमंडल : कैलाश यादव

Aug 5, 2021 - 13:05
 0  5
ओबीसी मंच ने स्पीकर और मंत्री को सौंपा ज्ञापन, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से भी मिलेगा प्रतिनिधिमंडल : कैलाश यादव

रांची। झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के केंद्रीय अध्यक्ष कैलाश यादव के नेतृत्व में ओबीसी को 27 एवं अनुसूचित जाति को 15 प्रतिशत और निजी क्षेत्रों में 75 फीसदी आरक्षण सीमा बढ़ाने तथा जातीय जनगणना का सर्वे कराने की मांग को लेकर सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और स्पीकर रवीन्द्र महतो को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया।
श्री यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि ओबीसी आरक्षण सीमा बढ़ाने के विषय में हेमन्त सरकार गंभीर है, इस विषय को लेकर सरकार कैबिनेट में लाने पर विचार कर रही है। श्री यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से भी शिष्टमंडल मिलेगा।
प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष आबिद अली,जबीउल्लाह अंसारी, मुफ्ती अब्दुल अजहर,सुरेश राय, सुबोध ठाकुर,योगेन्द्र शर्मा,दीपक यादव,अविनाश कुमार सहित अन्य शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0