ओबीसी आरक्षण को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को कैलाश यादव ने सौंपा ज्ञापन

Aug 23, 2021 - 16:46
 0  12
ओबीसी आरक्षण को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह को कैलाश यादव ने सौंपा ज्ञापन

रांची। झारखंड ओबीसी आरक्षण मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने दिल्ली एआईसीसी कार्यालय में झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात की। श्री यादव ने राज्य में ओबीसी को 14 से 27, अनुसूचित जाति को 10 से 15 प्रतिशत तथा निजी क्षेत्रों में 75 प्रतिशत आरक्षण लागू करने व राज्य में जातीय जनगणना कराने, जाति/आवासीय प्रमाण पत्र बनाने सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। उन्होंने इससे संबंधित एक ज्ञापन भी श्री सिंह को सौंपा। मुलाकात के दौरान प्रभारी आरपीएन सिंह
ने कैलाश यादव को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी अपने वादे और महागठबंधन के साथ खड़ी है और पूरा भी करेगी !
प्रभारी आरपीएन सिंह ने श्री यादव को कहा कि मै कुछ दिनों में रांची आ रहा हूं आरक्षण सहित इन सभी विषयों पर आपको बुलाकर पुनः मै बात करूंगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0